राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल माथुर का इस्तीफा किया स्वीकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है.

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल माथुर का इस्तीफा किया स्वीकार
राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल माथुर का इस्तीफा किया स्वीकार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं.

इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति ने कुछ और भी नियुक्तियां की हैं. पूर्व वित्त राज्यमंत्री मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, तो राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है. 

वहीं पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल, तो बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार दिया गया है.