पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नए मंत्रियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। आज भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। आज भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।
भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भूपेंद्र पटेल का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हेलीपैड मैदान में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
Live: ગાંધીનગર ખાતે ગુજરાત રાજ્યના નવા મંત્રીમંડળનો શપથવિધિ સમારોહ https://t.co/wRNXsp8F5H — Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) December 12, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'भूपेंद्रभाई पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली। वे नई ऊंचाइयों को छुएं।'
મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ તથા ગુજરાત સરકારમાં મંત્રી તરીકે શપથ ગ્રહણ કરનાર મંત્રીમંડળના તમામ સાથીઓને ખૂબ ખૂબ અભિનંદન.
રાજ્યની પ્રગતિ માટે કામ કરનારી આ ટીમ ને મારી હાર્દિક શુભકામનાઓ….!! @Bhupendrapbjp pic.twitter.com/c2hiaNxfa4 — Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2022
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहे।
શ્રી @Bhupendrapbjp ને પુનઃ ગુજરાતના મુખ્યમંત્રી તરીકે શપથ લેવા બદલ અભિનંદન.
ગુજરાતની જનતાએ ભાજપાની વિકાસની રાજનીતિને અભૂતપૂર્વ સમર્થન આપ્યુ છે. મને વિશ્વાસ છે કે @narendramodi જીના માર્ગદર્શનમાં ભૂપેન્દ્રભાઈની ડબલ એન્જીન સરકાર ગુજરાતના ગૌરવ અને વિકાસને નવી ઉંચાઈ પર લઈ જશે. pic.twitter.com/HUx70Ox3jf — Amit Shah (@AmitShah) December 12, 2022
सीएम भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल अब तक का सबसे छोटा मंत्रिमंडल है जिसमें 16 मंत्री शामिल हैं। राज्य स्तर और कैबिनेट स्तर के मंत्रियों ने आज शपथ ली। बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज सीएम भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल बन गया है। फिर आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद गांधीनगर में नए मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट की भी प्रथम बैठक हुई है।
ગાંધીનગર ખાતે ગુજરાત રાજ્યના નવનિયુક્ત રાજ્ય મંત્રીમંડળની પ્રથમ કેબિનેટ બેઠક મળી હતી. pic.twitter.com/hBZSFU5Dgi — Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) December 12, 2022