जानिए क्या है WhatsApp Community फीचर, यहां जाने अब क्या होंगे बदलाव

वाट्सएप का 'कम्युनिटी' फीचर शुरू हो गया है। इसकी मदद से बड़े पैरेंट ग्रुप या कम्युनिटी के अंदर बहुत सारे ग्रुप बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में... मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म वाट्सएप ने बड़े समूह के अंदर कई सारे ग्रुप बनाने या फिर एक छतरी के नीचे लाकर कई ग्रुप का प्रबंधन करने के लिए 'कम्युनिटी' फीचर जारी किया है। हालांकि, इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। आने वाले महीनों में आइओएस और एंड्रायड प्लेटफार्म पर सभी के लिए यह उपलब्ध होगा।

जानिए क्या है WhatsApp Community फीचर, यहां जाने अब क्या होंगे बदलाव

वाट्सएप का 'कम्युनिटी' फीचर शुरू हो गया है। इसकी मदद से बड़े पैरेंट ग्रुप या कम्युनिटी के अंदर बहुत सारे ग्रुप बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में...

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म वाट्सएप ने बड़े समूह के अंदर कई सारे ग्रुप बनाने या फिर एक छतरी के नीचे लाकर कई ग्रुप का प्रबंधन करने के लिए 'कम्युनिटी' फीचर जारी किया है। हालांकि, इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। आने वाले महीनों में आइओएस और एंड्रायड प्लेटफार्म पर सभी के लिए यह उपलब्ध होगा।

क्यों खास है यह फीचर

वाट्सएप कम्युनिटी फीचर एडमिन को कई अलग-अलग ग्रुप को एक साथ जोड़ने की अनुमति देता है, जिनका वे एक बड़े पैरेंट ग्रुप या कम्युनिटी के तहत प्रबंधन कर सकते हैं। जब कोई एडमिन एक नई कम्युनिटी बनाता है, तो उसमें कई ग्रुप बनाए या जोड़े जा सकते हैं। यूजर्स एक ग्रुप में 50 ग्रुप को जोड़ सकते हैं, जिसमें 5000 सदस्य तक हो सकते हैं। इसमें 'सेंट्रल अनाउंसमेंट ग्रुप' का उपयोग एडमिन पूरी कम्युनिटी और इसके सभी सब-ग्रुप में महत्वपूर्ण घोषणाएं या मैसेज भेजने के लिए कर सकते हैं, जिसमें अब अधिकतम 1024 मेंबर हो सकते हैं। एडमिन सब-ग्रुप में पोल करा सकते हैं और शेयर काल लिंक के माध्यम से 32 व्यक्तियों से काल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सदस्य दो जीबी साइज तक की फाइल भी भेज सकते हैं। इसमें यह भी संभव है कि अगर कोई यूजर सब-ग्रुप्स को छोड़ता है, तब भी वह बड़े ग्रुप का हिस्सा बना रहेगा। अभी इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें ग्रुप या सदस्य को जोड़ने का काम केवल एडमिन के अनुमोदन से ही होगा।

कैसे बनाएं कम्युनिटी

जिन यूजर्स के पास कम्युनिटी फीचर का एक्सेस है, उन्हें अपने वाट्सएप की मुख्य स्क्रीन पर कैमरा टैब में बदलाव दिखेगा। यह सबसे बायीं ओर एक छोटा टैब होगा। एक नई कम्युनिटी बनाने के लिए यूजर्स को आइओएस पर मेन्यू और एंड्रायड पर नये चैट आइकन पर जाना होगा, जहां उन्हें कम्युनिटी बनाने का विकल्प मिलेगा। फिर वे कम्युनिटी के लिए नाम व विवरण दर्ज कर सकते हैं और एक प्रोफाइल फोटो भी जोड़ सकते हैं। कम्युनिटी के अंदर यूजर्स को नये ग्रुप बनाने या मौजूदा ग्रुप को जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा। यदि आप पहले से ही कई ग्रुप संभाल रहे हैं, तो फिर सभी मौजूदा ग्रुप को यहां पर जोड़ सकेंगे। यदि आप नये ग्रुप बना रहे हैं, तो उन सदस्यों को उसी तरह से जोड़ सकते हैं, जैसे आप सामान्य रूप से वाट्सएप ग्रुप में नये सदस्यों को जोड़ते हैं। प्रत्येक ग्रुप का अपना नाम, विवरण और प्रोफाइल आइकन भी हो सकता है।

कब तक मिलेगी यह सुविधा

वाट्सएप ने वैश्विक स्तर पर इस फीचर को शुरू कर दिया है। आने वाले महीनों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। अगर आपको वाट्सएप में कम्युनिटी फीचर का अपडेट नहीं दिखाई दे रहा है, तो अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। यदि आप अपडेट प्राप्त करते हैं, तो कैमरा टैब की जगह मुख्य स्क्रीन पर सबसे बायीं टैब पर कम्युनिटी टैब मिलेगा।

वाट्सएप में मिलेंगे ये नये फीचर

स्क्रीनशाट ब्लाकिंगः वाट्सएप स्क्रीनशाट ब्लाक करने के लिए एक नये फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है। इसकी मदद से यूजर स्क्रीनशाट ब्लाकिंग और स्क्रीन रिकार्डिंग ब्लाक्स को सेट कर पाएंगे। इस फीचर के आने के बाद कोई भी मैसेज या फिर मीडिया का स्क्रीनशाट नहीं ले पाएगा। इससे यूजर की निजता में भी सुधार होगा।

वाट्सएप स्टेटस लिंकः वाट्सएप स्टेटस अपडेट यानी स्टोरी फीचर काफी लोकप्रिय है। अब इसमें एक छोटा, लेकिन उपयोगी बदलाव हो रहा है। स्टेटस अपडेट में कैप्शन पर यूआरएल को हाइपरलिंक करने की सुविधा मिलने वाली है। यह वाट्सएप फीचर यूजर्स को अपनी वेबसाइट और पेज के साथ-साथ आनलाइन मिलने वाले अन्य दिलचस्प पेज का यूआरएल साझा करने की अनुमति देगा। इसे केवल लिंक पर क्लिक करके ओपन किया जा सकेगा।

वाट्सएप प्रीमियमः वाट्सएप बिजनेस यूजर्स के लिए वाट्सएप प्रीमियम सब्सक्रिप्शन माडल पर भी काम कर रहा है। टेलीग्राम प्रीमियम की तरह ही इसमें यूजर्स को अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। इसके लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा। इसमें कस्टम बिजनेस लिंक के साथ एक ही अकाउंट को चार से अधिक डिवाइस पर उपयोग करने की सुविधा मिलेगी।

नया बिजनेस टूलः बिजनेस यूजर्स को भी एप के मेन पेज पर एक नया टैब मिलेगा। सबसे बायीं ओर कैमरा टैब को बिजनेस टूल टैब में बदल दिया जाएगा। इससे यूजर्स इन-एप सेटिंग से गुजरे बिना आसानी से बिजनेस टूल तक पहुंच सकेंगे। इन टूल में बिजनेस प्रोफाइल को मैनेज करने से साथ कैटलाग सेटिंग आदि मिलेंगे।

वाट्सएप डेस्कटापः सभी वाट्सएप डेस्कटाप यूजर्स के लिए प्लेटफार्म पर जल्द ही एक नया साइडबार और स्टेटस रिप्लाई फीचर आने वाला है। स्टेटस रिप्लाई फीचर डेस्कटाप पर यूजर्स को स्टोरीज को चेक करने और उसका जवाब देने की सुविधा देगा, ठीक उसी तरह जैसे आप फोन पर करते हैं। साइडबार स्टेटस अपडेट टैब सेटिंग्स और प्रोफाइल तक आसानी से एक्सेस प्रदान करेगा।